खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। यश चौरसिया बने सार्वजनिक गणेश उत्सव व दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष….नपा परिसर में बने नए टीन सेट में मनाया जाएगा गणेश उत्सव…

कपिल वर्मा बड़वाह। नगर पालिका बड़वाह में शुक्रवार को सार्वजनिक गणेश उत्सव व दशहरा उत्सव समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सर्वानुमति से यश चौरसिया को वर्ष 2024- 25 के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव एवं दशहरा उत्सव समिति का अध्यक्ष बनाया गया। निवृत्तमान अध्यक्ष रोहित चौरसिया ने पिछले वर्ष का आय व्यय का लेखा नव मनोनित अध्यक्ष यश चौरसिया को सौंपा। बैठक के बाद अध्यक्ष बने यश चौरसिया का नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, रोहित चौरसिया, मुरली जायसवाल, विजय महाजन द्वारा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। यश चौरसिया और विजय महाजन ने बताया की इस आयोजन को 75 वर्ष पूर्ण होने पर इसे अमृत महोत्सव के रूप में भी मनाया जाएगा। पिछले वर्ष गणेश उत्सव नगर पालिका परिसर में नहीं मनाया गया था। परंतु इस वर्ष गणेश उत्सव नगर पालिका में बने नए टीन सेट में मनाया जाएगा एवं दशहरा उत्सव रावण दहन एवं भव्य आतिशबाजी नपा एवं समिति द्वारा की जाएगी। वहीं आनंद चौदस पर झाकियां एवं डंडा पार्टी नागेश्वर मंदिर प्रांगण से निकली जाएगी। इस दौरान बैठक में भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल राय, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, रजनी भंडारी, पवन सिंघल, भुवनेश सेंगर, कमल व्यास, विजय सोनी, रूपसिंह रावत, मनीष शर्मा, मुरली जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!