बड़वानीमुख्य खबरे

सेंधवा में कपास व तुवर के बीच गांजा खेती पकड़ी, 30 लाख की गांजा फसल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

सेंधवा।
सेंधवा ग्रामीण पुलिस टीम द्वारा खेत में लगे 74 गांजे के हरे पौधे कुल वजनी 03 क्विंटल 02 किलो 680 ग्राम जब्त किए गए। जिनकी कीमत 30 लाख 26 हजार 800 रुपए है।पुलिस नर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया।
थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस टीम को सूचना मिली की नरम सिंह पिता खजान डावर जाति बारेला निवासी ग्राम मडगांव डावर फलिया नामक व्यक्ती ने ग्राम सेमलिया में अपने खेत में कपास व तुवर फसल के बीच में अवैध गांजे के पौधे लगा रखे है। उक्त मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण कार्य. निरीक्षक अनोख सिंह सिंधिया द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को हमराह सात लेकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर 74 गांजे के हरे पौधे कुल वजनी 03 क्विंटल 02 किलो 680 ग्राम कीमती 30 लाख 26 हजार 800 रुपए का जप्त कर आरोपी नरम सिंह पिता खजान डावर जाति बारेला उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम मडगांव डावर फल्या थाना सेंधवा ग्रामीण को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 8/20 NDPS ACT के अन्तर्गत दण्डनीय पाया जाने से थाना सेंधवा ग्रामीण पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 850/2022 धारा 8/20 NDPS ACT का मामला पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है।
विशेष भूमिका– कार्यवाहक निरीक्षक अनोख सिंह सिंधिया थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण, एस.आई. अशोक अहिरवार, एस.आई. श्रीराम मंडलोई, ए.एस.आई. दीपक ठाकुर, ए.एस.आई. संजय पांडेय,ए.एस.आई. अशोक यादव, प्र.आर. 360 रितेश वागिला, प्र.आर 319 मुकेश गिरवाल, प्र.आर.703 गजेंद्र यादव, आर.697 विजय चौहान, आर. 683 दिलीप कन्नौज, प्रायवेट चालक जगन का सराहनीय योगदान रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!