बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; हर घर तिरंगा अभियान के तहत केबिनेट मंत्री एवं लोकसभा सांसद ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली तिरंगा रैली

बड़वानी से पीयूष पंडित की रिपोर्ट।
झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा एवं भारत माता की जय के जयघोष के साथ बड़वानी शहर में तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने रैली के शुभारंभ अवसर पर कहा कि पहले तो हम सिर्फ वर्ष में दो बार ही ध्वजारोहण करते थे, परन्तु हम सभी सौभाग्यशाली है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत हम 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अवसर मिला है। हमे पूरे गर्व एवं सम्मान के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए। क्योकि यही तो हमारे देश की आन, बान एवं शान है।


इस अवसर पर लोकसभा सासंद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने कहा कि हर भारतीय राष्ट्रीय भावनाओं को तिरंगे के रंग में पिरो कर घर-घर तिरंगा लहरा कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाए। आजाद भारत की विशाल तिरंगा रैली आने वाले भारत की देशभक्ति को दिखाता है। नन्हे-मुन्ने बच्चों का हमारे तिरंगे के प्रति सम्मान और भाव इतना प्रबल होता है कि वह समूह में जब खड़े होते हैं तो समरंग नजर आते हैं यही एकरूपता राष्ट्रप्रेम की दृढ़ता को मजबूत बनाता है।
कलेक्टर श्री डॉ. राहुल फटिंग के निर्देशन में सोमवार को जिला मुख्यालय के फुटबाल ग्राउण्ड मिडिल स्कूल पर हजारों की संख्या में शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था। हजारों की संख्या में जब स्कूली बच्चों की विशाल रैली बड़वानी शहर के मुख्य मार्गों के लिए रवाना हुई तो एमजी रोड़ तक पहुंचने के बावजूद रैली का अंतिम छोर मिडिल स्कूल ग्राउंड तक रैली से जुड़ा रहा। यह रैली की विशालता तिरंगे के प्रति जज्बे को प्रदर्शित करता है।


रैली का हुआ स्वागत
तिरंगा रेली जब कचहरी रोड़ बड़वानी पर पहुंची तो वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद श्री सचिन शर्मा ने बच्चों को ग्लूकोज बिस्किट का वितरण किया। वही एमजी रोड़ बड़वानी रैली के पहुंचने पर व्यवसायी श्री धर्मेन्द्र जैन ने पानी की बाटल का वितरण तथा ओटला ग्रुप व्यापारी संघ के व्यापारियों ने यात्रा पर फूलो की वर्षा करते हुए चाकलेट का वितरण किया।


यह थे उपस्थित
तिरंगा रैली में प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश कुमार गोमे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, मण्डल अध्यक्ष श्री कृष्णा गोले, गणमान्यजन श्री भगवती प्रसाद शिंदे सहित समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थी सहित शहरवासी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!