धारमुख्य खबरे

10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, 11 नग देशी बारह बोर के कट्टे जप्‍त

हथ‍ियारों की डिलीवरी देने से पहले ही पकड़ाया तस्‍कर, भाई ईश्‍वर सिंह के जेल जाने के बाद ही लखन संभाल रहा था अवैध आर्म्‍स का कारोबार

आशीष यादव धार

कुक्षी पुलिस को ऑपरेशन प्रहार के तहत हजारों रुपयों के फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के पास से 11 नग देशी बारह बोर के कट्टे भी जप्‍त किए है। गिरफ्तार आरोपी लख‍न पिता प्रधान‍सिंह बरनाला पर पूर्व में भी अवैध फायर आर्म्‍स के 4 प्रकरण दर्ज थे। लखन का भाई ईश्वर सिंह भी पूर्व में अवैध हथ‍ियारों के साथ पकड़ा गया था। ईश्‍वर सिंह के जेल जाने के बाद से ही लखन उसका कारोबार संभाल रहा था।

दरअसल पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण अनुराग व उप महानिरीक्षक निमिष अग्रवाल द्वारा ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभ‍ियान चलाने हेतु निर्देशित किया था। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने अवैध हथ‍ियर तस्‍कर के विरुध्‍द क‍ठोर कार्यवाही के लिए अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में कुक्षी एसडीओपी सुनील गुप्‍ता, कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव और सायबर शाखा प्रभारी प्रशांत गुंजाल को उच‍ित कार्यवाही हेतु लगाया था।

शनिवार को सायबर सेल एवं कुक्षी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्‍यक्ति एक बैग में अवैैध हथ‍ियारों की बड़ी खेप लेकर बाग बायपास तिराहे पर कन्‍या परिसर के पास हथ‍ियार की डिलेवरी लिए खड़ा है। सायबर सेल और कुक्षी पुलिस की टीम ने उक्‍त व्‍यक्ति को भागने लगा टीमों ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पुछताछ में उसने अपना नाम लखन पिता प्रधानसिंह बरनाला सिकलीगर निवासी बारिया कॉलोनी गंधवानी बताया। बैग की चैकिंग करने पर पुलिस को 11 नग अवैध 12 बोर देशी कट्टे मिले जिसकी कीमता लाखों में आंकी गई है। कुक्षी पुलिस ने आयुध अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

ईश्‍वर की गिरफ्तारी के बाद संभाला कारोबार :
गिरफ्तार आरोपी लखन बरनाला ईश्‍वरसिंह बरनाला का छोटा भाई है। पूर्व में कुक्षी पुलिस की कार्यवाही में सरगना ईश्‍वर सिंह 158 अवैध फायर आर्म्‍स के साथ गिरफ्तार हुआ था। ईश्‍वरसिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही अवैध हथ‍ियारों का पूरा करोबार लखन ही संभाल रहा था। लखन पर पूर्व में भी 4 अवैध हथ‍ियारों के प्रकरण दर्ज थे जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने उस पर 10 हजार का ईनाम भी रखा था।

इनकी रही भूमिका :
आरोपी को गिरफ्तार करने में कुक्षी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक जगदीश सोलंकी, आमिर, सतीश, नितिन, विपिन, प्रदीप, रमेश एवं सायबर शाखा प्रभारी प्रशांत गुंजाल, राजेश चौहान, बलराम भंवर, भानुप्रतापसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!