सेंधवा

सेंधवा गणेशोत्सव; मेद्यावी छात्राओं का सम्मान, ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

सेंधवा। गणेश उत्सव के दौरान महाराष्ट्रीयन ब्राहमण समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। वही कार्यक्रम आयोति कर प्रतियोगिता के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं मेद्यावी छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों मंजुला शर्मा, प्रियंका मांडे, अभिलाषा भट अमिता जोधपुरकर का समाजजनों के द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक यशवंत पाटिल बेडिया ने समाजजनों को मार्गदर्शन दिया। साथ ही महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण समाज के लिए राशि दी गई।
विशेष अतिथि वंडर इयर स्कूल इंदौर के डायरेक्टर श्रेया एकडी द्वारा बताया गया कि सामाजिक दायित्व के तहत हम सब को समाज के बच्चों की शिक्षा का ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में भगवान सत्यनारायण की पूजा संपन्न की गई। जिसके यजमान रितेश उपासनी, किर्ति उपासनी रहे। अध्यक्ष वसंत उपासनी, एडवोकेट मोरेश्वर देसाई, महा सचिव संतोष वैध, महिला अध्यक्ष सुप्रिया वैद्य द्वारा समाज की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सचिव दीपक उज्जेनकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन मेधा एकडी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!