मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई

सेंधवा। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंधवा में बिरसा मुंडा जयंती साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत धूमधाम से बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन एवं बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विद्यार्थियों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता रखी। जिसके अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा और टंट्या मामा के चित्र की रंगोली का निर्माण किया गया। बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष में छात्रों के द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। शिक्षकों ने भी बिरसा मुंडा के जीवन परिचय पर अपने विचार व्यक्त किया। जिसके अंतर्गत विद्यालय के शिक्षक श्री रमेश आर्य बिरसा के परिचय के बारे में विस्तृत रूप से बताया कि वह हमारे देश के महान क्रांतिकारियों में से एक थे। दिनेश गुप्ता ने एक प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। संचालन श्री किरण नायक सर द्वारा किया गया तथा आभार संस्था के प्राचार्य श्री किशन सिंह राजपूत द्वारा किया गया। दौरान संस्था के भीम सिंह जाधव, श्री भरत सिंह ठाकुर, सुवालाल आर्य, बसंत कदम, मुकेश सोलंकी, सुरेश जमरे, श्रीमती सुरेखा सोलंकी, श्रीमती लीला ठाकुर, योगेंद्र जीएम खान मंडलोई तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!