बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर आतिशबाजी कर जलेबी से एक दूसरे का मुंह मीठा कर जश्न मनाया

बड़वानी। सत्याग्रह लाइव। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की हुई शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़वानी के श्रीराम चौक पर जमकर आतिशबाजी कर तथा जलेबी से एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर जश्न मनाया। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम दोपहर 3 बजे बाद स्पष्ट हो जाने के बाद जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल बड़वानी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने श्रीराम चौक पर शाम 4 बजे जमकर आतिशबाजी की तथा एक दूसरे को जलेबी खिलाकर जीत का जश्न मनाया।

कांग्रेस को बहुसंख्यक समाज के साथ रहना चाहिए- कमलनयन इंगले

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने कहा कि महाराष्ट्र के जो परिणाम आये है वो अभूतपूर्व है जो महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं एवं नेताओ की मेहनत का परिणाम है। आगे उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महाराष्ट्र का परिणाम दर्शाता है कि कांग्रेस पूरे देश में समाप्त हो रही है और उसका जनाधार भी निरन्तर कम हो रहा है, जिसको ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी को देश मे सकारात्मक राजनीति करना चाहिए और बहुसंख्यक समाज के साथ रहना चाहिए।

d60c3de9 0f34 46f9 96e8 3f7ca0b35de2


इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मिथुन यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, अम्रतलाल अग्रवाल, जगदीश मुकाती, राजेन्द्र भावसार, कार्यालय मंत्री राजेन्द्र सोनी, ओम यादव, अजय कानूनगो, गोविंद पाटीदार, योगेश परमार, महिला मोर्चा जिला महामन्त्री मुनीरा सालिवाल, निकिता भामदरे के अलावा भाजपा वार्ड पार्षदगण, जिला पदाधिकारीगण व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

a1fba791 486a 43a9 9200 dee4fa382661

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!