सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं

सत्याग्रह लाइव डेस्क। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को संसदीय दल का नेता चुनाव गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद दल की बैठक में सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया।
गौरव गोगोई और तारिक अनवर ने इसका समर्थन किया। इसके अलावा बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। दिल्ली के अशोका होटल में ब्ॅब् की मीटिंग करीब 3 घंटे चली। राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता बनाने के लिए पार्टी सांसदों ने एक प्रस्ताव भी पारित किया। इस पर राहुल ने कहा, ‘मुझे सोचने का वक्त दीजिए।’ यह पद पिछले 10 साल से खाली है।
सूत्रों के मुताबिक, संसदीय दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद सोनिया गांधी ने सांसदों से कहा कि मुझ पर भरोसा जताने के लिए आप सबका धन्यवाद। साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण, सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लड़ते रहेंगे। आगे भी अपनी नीतियों के लिए जनहित में संघर्ष करते रहेंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि, संसद सुचारू रूप से चले।