मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; 4 अप्रैल को सेंधवा आएंगे प्रदेश के उपमुख्य मंत्री जगदीश देवड़ा

सेंधवा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 4 अप्रैल को सेंधवा आएंगे। वे सेंधवा विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं की कार्यशाला लेंगे। उक्त जानकारी भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने देते हुए बताया की सेंधवा विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 4 अप्रैल को मंडी शेड में दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। बता दे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का यह पहली बार नगर आगमन होगा। वे कार्यकर्ता सम्मेलन में भी सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी, भाजपा सांसद व भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलनयन इंगले, नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, जनपद अध्यक्ष लता पटेल, विकास आर्य, सेंधवा विधान सभा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों के साथ भाजपा के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी लोकसभा चुनाव संबंधी विषय पर चर्चा होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!