खरगोनमुख्य खबरे

खरगोन। राहुल गांधी का स्वागत पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्य से किया जाएगा।

खरगोन से इसहाक पठान की रिपोर्ट।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 25 नवंबर की रात जिले के खेरदा पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत के लिए जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। राहुल गांधी का स्वागत पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्य से किया जाएगा। साथ ही उन्हें आदिवासी प्रतिक चिन्ह तीर-कमान भेंट किया जाएगा। आयोजन को लेकर भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी ने बताया यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं व आमजन में खासा उत्साह है। 25 की रात खेरदा में 20 आदिवासी कलाकार लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में यात्रा के दौरान राहुल गांधी ओंकारेश्वर पहुंच भगवान ओंकारेश्वर का अभिषेक पूजन भी करेंगे। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत भालसे ने बताया खेरदा में यात्रा के रात्रि विश्राम को लेकर मैदान का चयन किया गया है।भीकनगांव में भी भारत जोड़ो यात्रा के जिले में पहुंचने को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू की है। शुक्रवार को कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम व एसपी धर्मवीर सिंह ने खेरदा पहुंचकर तैयारियां देखी। एसडीओपी संजू चौहान ने बताया ग्राम खेरदा में भारत जोड़ो यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। डॉक्टरों की टीम व फायर फाइटर तैनात किया जाएगा। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए यात्रा के दौरान मार्ग डायवर्ट करने को लेकर भी विचार किया जा रहा है। अफसरों ने यात्रा को लेकर एसडीएम मिलिंद ढोके व टीआई सौरभ बाथम को निर्देशित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!