सेंधवा। अर्द्वनारिश्वर रूप में सजें श्रीविश्वेश्वर

सेंधवा।
श्रावण मास के दुसरे सोमवार को महाविर कॉलोनी स्थित श्रीविश्वेश्वर महादेव मंदिर में लक्ष्मी शर्मा द्वारा भगवान भोलेनाथ का श्रंृगार अर्द्वनारिश्वर के रुप में किया गया। इस दौरान शिंदे मेडम, महक, रितिका, नंदनी, कृष्णा, रितेश, हेमंत, विशाल ने श्रंृगार में सहयोग किया। सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सावन सोमवार और सोम प्रदोष व्रत के विशेष संयोग बनने से श्रद्धालुओं ने सोमवार को शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की है। शहर के किला परिसर स्थित राज राजेश्वर मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव, पातालेश्वर महादेव और शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का दूध जल और पंचामृत से अभिषेक किया गया। अंचल के ग्राम धनोरा स्थित धनेष्वर महादेव का सावन माह के चलते प्रतिदिन अभिषेक पूजन के साथ शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है।