इंदौर फरार 3 लुटेरी दुल्हनें,संग 5 लाख रुपये ले गई , 3 भाइयों से तय हुआ था रिश्ता

इंदौर के नजदीक सांवेर तहसील के ग्राम पंचोला की है। यहां सांवेर पुलिस ने किसान जगदीश कुंवर सुनेर की शिकायत पर गणेश, महेश और सुंदर बाई के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जगदीश का कहना है कि आरोपियों ने उनसे 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।उसने बताया की उनके दो बेटे लखन और प्रहलाद के साथ ही साढ़ू के बेटे जितेंद्र की शादी तय की थी।
गणेश रिश्ता लेकर आया था। उसने बताया था कि बाणगंगा के दीपमाला ढाबे के पीछे मधु और तनु का गरीब परिवार है। आपके दोनों बेटों के लिए ये रिश्ता ठीक रहेगा। लखन की शादी मधु के साथ, प्रहलाद की तनु और जितेंद्र की शादी रेखा के साथ तय हुई।
सगाई के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला भी पहनाई। इनसेट में आरोपी दलाल गणेश।
2-2 लाख रुपए की डिमांड,डेढ़-डेढ़ लाख में तय हुआ रिश्ता
गणेश ने महेश और सुंदरबाई को दोनों लड़कियों का रिश्तेदार बताया। जगदीश ने उनसे मुलाकात की, जहां तीनों ने शादी के लिए 2-2 लाख रुपए की डिमांड की। डेढ़-डेढ़ लाख में डील हुई। 7-8 जनवरी को दोनों बेटों की शादी होना थी। इसके पहले 13 दिसंबर को सगाई के दौरान एक रस्म के मुताबिक दुल्हनों को बारात के पीछे घूमना था। इस रस्म के दौरान दुल्हन एक-एक कर वहां से गायब हो गईं साथ रकम भी ले भागी दुल्हनें, दुल्हनों के रिश्तेदार बने महेश, सुंदरबाई और गणेश । किसान परिवार ने उन्हें तलाशा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पिछले 6 महीने तलाशने के बाद भी बदमाशों का कोई पता नहीं चला। तब थक हारकर किसान और उसके बेटों ने गुरुवार को पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।