खरगोन; अवैध संबंध की शंका में महिला से मारपीट, पति को महिला के कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया, 7 गिरफ्तार

खरगोन। मनीष मडाहर।
मप्र के खरगोन जिले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अवैध संबंध के षक में खरगोन में पत्नी के कंधे पर पति को बैठा कर जुलूस निकालने का मामला सामने आया है। मायके में काका के घर रह रही महिला के साथ पति और उसके भाइयों ने मारपीट की। वहीं पति को कंधे पर बैठाकर गांव भर में घुमाया। घटना 2 जुलाई की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दे खरगोन जिले के ऊन के ग्राम केली में 5 महीने पहले 42 साल की महिला ससुराल से मायके आई थी। मायके में महिला अपने भाइयों के साथ न रहते हुए काका के घर रह रही थी। इस बात को लेकर 2 जुलाई को भाइयों और पति ने पहले काका को पीटा, फिर महिला के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मामले में आरोपी पति मगन मनस्या, कैशिया सोयला भटनागर, थावरिया लालसिंह मंडलोई, कालू छबड़ा और नुरला फाल्या को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला का विवाह बड़वानी के नालगवाड़ी में हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। पति आए दिन पत्नी से बहस करता, उसे मारता था। परेशान होकर वह ससुराल छोड़ मायके में काका के यहां रहने लगी। पीड़ित काका ने बताया कि उसकी कोई भी संतान नहीं है। 5 महीने पहले भतीजी घर पर आई थी। उसके भाइयों को इसकी सूचना दी थी। भतीजी को बेटी के जैसे रखा। दामाद और भतीजों ने मारपीट की। हाथ, पैर, सिर और कमर में चोट आने की वजह से महिला और उसके काका का जिला अस्पताल में भर्ती है।