बड़वाह। कांग्रेस सेवादल ने नगर के पूर्व सैनिकों का किया सम्मान…

कपिल वर्मा बड़वाह। पहलगाम घटना के बाद देश की सेना द्वारा किए गए आपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश में नागरिक संगठनों द्वारा सेना के शौर्य के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के द्वारा जय हिंद यात्रा अभियान के अंतर्गत कांग्रेस सेवादल द्वारा बड़वाह क्षेत्र में निवासरत भारतीय सेना और सुरक्षा बलों में सेवारत पूर्व सैनिकों का सम्मान कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया।मंचासीन पूर्व सैनिकों के करकमलों से कांग्रेस के वरिष्ठ जनों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ तिरंगा ध्वज समर्पित किया।
मंचासीन पूर्व सैनिकों जगदीश परिहार, शिवकुमार बाजपेई, दिनेश वर्मा, शेरसिंह राठौर,भवानी राम पटेल, सुरेश लेखावट, राजेंद्र चौरे, मन्नालाल पंडित, धीरालाल, जगन सुशुद्धे,रामेश्वर पंवार, दुर्गेश लौट, उम्मेदसिंह, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, कर्णप्रित सिंह, विकास पाटीदार, शक्तिसिंह, नवलसिंह सोलंकी का शाल श्रीफल और पुष्पहार से कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सम्मान किया।
मंच पर भारत माता और आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक रही कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के चित्र भी लगाए गए। सम्मान के पश्चात सभी पूर्व सैनिकों ने अपनी पदस्थापना और सेवाकाल अपने अनुभव पर विचार व्यक्त किए।
प्रत्येक स्थिति एवं परिस्थित में देश की पर आए हर संकट और शांतिकाल में सेना के शौर्य और बलिदान के लिए कांग्रेस परिवार द्वारा सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्रदेश महामंत्री नरेंद्र पटेल, अशोक जैन, आशीष चौधरी एवं रमिंद्र सिंह भाटिया ने संबोधित किया। सेवादल के ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार एवं युवा नेता नकुल पटेल ने कार्यक्रम का संचालन किया।शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत पटेल, पूर्व नपा अध्यक्ष अनिल राय, अजीत खान, रवि जैन, पार्षद अनिल कानूनगो, बदरी पटेल, जय शिंदे, रवि यादव, किशोर काले, मोनू प्रजापत, बंटी पटेल, सुंदर लाल जाट, प्यारेलाल बोरासी, मनीष पटेल, शुभम् पटेल, जूजर अली, एस कुमार मालवीय, पंढरीनाथ मालाकार, एक्स जगदीश खांडे, दादू गंगराड़े, समीर चन्ना, आशुतोष कानूनगो, गजेन्द्र सिंह तोमर उपस्थित रहे।