खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। 21 को बड़वाह नगर में निकलेगी भव्य “तिरंगा यात्रा”

कपिल वर्मा बड़वाह। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बड़वाह की कार्यकारिणी कि प्रथम बैठक रविवार को आयोजित कि गई।

बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देने के लिए जिला महामंत्री महिम ठाकुर एवं नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता द्वारा कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा के दुपट्टे पहनकर स्वागत किया।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नए सिरे से शक्ति केंद्र का गठन, बूथ प्रभारियों कि नियुक्ति, बूथों पर नियमित बैठकों का आयोजन आदि अनेकों विषयों पर चर्चा कि गई। आभार मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने व्यक्त किया।

बैठक में आगामी 21 मई 2025 बुधवार को नगर में निकलने वाली “तिरंगा यात्रा” में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के सम्मिलित होने का आह्वान किया गया।

बैठक में पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र पंड्या, निखिलेश खंडेलवाल, रूपसिंह रावत, साबीर खान, विजय महाजन, राजू राठौर, लाखन गड़गोती, गौतम खंडेलवाल, प्रशांत वाजपेई, ऐश्वर्य उमड़ेकर, निशांत सोनी, रवि गोयल, आशीष अग्रवाल, सुरेश वाघे विजय वर्मा, गुरप्रीत भाटिया, अधीश सोनी, अशोक केवट, चुन्नू मालाकार, माया चौहान सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!