सेंधवा। महिला कांग्रेस सहित कांग्रेसजनों ने विरोध जताते हुए किला गेट चौराहे पर विजय शाह का पुतला जलाया

सेंधवा। प्रदेश के मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान को लेकर शुक्रवार को महिला कांग्रेस सहित कांग्रेसजनों ने विरोध जताते हुए किला गेट चौराहे पर विजय शाह का पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रेस सदस्यों ने जमकर नारेबाजी भी की। पुतला दहन के बाद महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभद्रा परमार के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से जिला अध्यक्ष सुभद्रा परमार ने बताया की सत्ता के नशे में चूर मध्य प्रदेश सरकार के वन मंत्री विजय शाह द्वारा महू के एक सार्वजनिक कार्यक्रम मे भारतीय सेना में कर्नल और एक महिला सोफिया कुरैशी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की गई। उक्त टिप्पणी एक महिला के साथ ही भारतीय सेना का भी अपमान है । जो उनकी महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाता है। वन मंत्री विजय शाह पूर्व में भी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह के विरुद्ध अपमान जनक टिप्पणी कर चुके है। जिस कारण से उन्हें उस समय मंत्री पद से हटाया गया था। इससे भी उन्हें कोई सबक नहीं मिला। वर्तमान में विजय शाह फिर से मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री है और एक बार फिर उन्होंने महिला विरोधी हरकत की है। उन्होंने हमारी सेना की वीर जवान कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपमान जनक शब्दों का उपयोग किया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। महिला कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से विजय शाह को उनके पद से हटाए जाने और भाजपा पार्टी की सदस्यता से भी निष्काषित करने की मांग की है।
देशद्रोह का केश दर्ज हो-
जिला प्रवक्ता रवि अर्से ने बताया की भाजपा के मंत्री विजय शाह ने देश की बहादुर बेटी का अपमान करते हुए उन्हें कटे पीटे आतंकवादियों की बहन बताया। मंत्री के इस देशद्रोही बायन पर मंत्री पर देशद्रोह का केश दर्ज होना चाहिए। लोकसभा प्रत्याशी पोरलाल खर्ते में बताया कि देश की जाबाज महिला कर्नल सोफिया कुरेशी ने बहादुरी के साथ लड़ कर दुश्मन के छक्के छुड़ाए। जिस पर पूरे देश को उन पर गर्व है पर प्रदेश के मंत्री द्वारा दिया गया बायन अशोभनीय है।
यह रहे मौजूद- इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र गाडवे, विधायक प्रतिनिधि प्रिंस शर्मा, पार्षद एवं विधायक प्रतिनिधि वली शेख, कय्यूम पेंटर, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उषा सैनी, शिवकुमरी यादव, ममता खराड़ी सुभद्रा ब्राह्मणे, भारती खरते, मधुबाला जाधव, केवली बाई, अमित गुर्जर, प्रशांत सेन, संजय गुप्ता, सुरेश तेलंगू, राहुल सोलंकी, महेंद्र सेनानी सहित अन्य मौजूद रहे।