खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत पति गंभीर घायल…पति को खरगोन किया रैफर…

कपिल वर्मा बड़वाह। मोरटक्का नर्मदा पुल के पार स्थित गोपाल मिडवे होटल के समीप शुक्रवार को एक ट्रक ने दो पहिया वाहन पर दंपति को टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौत हो गई। वहीं पति को गंभीर अवस्था में खरगोन रेफर किया गया।

बताया जा रहा हैं दंपति अपने घर ग्राम रूपफाटा थाना झिरनिया से गणगौर मनाकर इंदौर जा रहा था। इस दौरान ट्रक ने दो पहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी जिससे करीब 30 वर्षीय पत्नी शिवकन्या गोलकर की मौत हो गई व 35 वर्षित पति सुखदेव गोलकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिन्हें बड़वाह के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उपस्थित डाक्टरों ने गंभीर घायल सुखदेव को प्राथमिक उपचार के बाद खरगोन रैफर किया है। वही मृतक शिवकन्या गोलकर के शव को पीएम के लिए मर्च्यूरी रूप में रखा हैं।

मोरटक्का पुलिस चौकी के एएसई आशीष लाड ने बताया कि गोपाल मिडवे के पास सड़क दुर्घटना में घायल सुखदेव गोलकर व मृतक शिवकन्या गोलकर झिरनिया के समीप रूपफाटा के निवासी है। वह इंदौर में काम करता था वह गणगौर पर्व पर घर आया था व आज इंदौर जाने के दौरान यह सड़क हादसा हो गया। इस मामले में मर्ग कायम कर ट्रक को राउंडअप कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!