मुख्य खबरेसेंधवा

20 लाख की लागत से शिव कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर डामरीकरण शुरू, नपाध्यक्ष ने पूजन कर शुरू करवाया निर्माण कार्य।

सेंधवा। लंबे इंतजार के बाद शहर की शिव कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर डामरीकरण कार्य प्रारंभ हुआ। शुक्रवार को नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने पूजन कर कार्य प्रारंभ करवाया। नपा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर 20 साल पूर्व में सीमेंट कांक्रीट किया गया था। सड़क मार्ग से गिट्टियां उखड़ जाने से रोड बहुत जर्जर हो गया था। रोड निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही थी। पार्षद पिंकी पवार के अनुरोध पर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने इस मार्ग के निर्माण हेतु निर्देशित किया। जिस पर नपा ने रोड पर डामरीकरण किए जाने की योजना बनाई। इसके लिए नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी, ब्रह्म कुमारी आश्रम की दीदियों के साथ मशीनों का पूजन कर नारियल फोड़ कर कार्य प्रारंभ करवाया। लंबे इंतजार के बाद रोड निर्माण की सौगात मिलने से कालोनी वासियों में हर्ष व्याप्त होकर नपा अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।

सेंधवा को बनाएंगे धूल मुक्त-
इस अवसर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने कहा कि नगर में विकास की करनी हमेशा चलती रहेगी। हमने केंद्र सरकार से नगर को धूल मुक्त शहर बनाने हेतु 25 करोड़ की मांग की है। जिसमें आवश्यकता अनुसार डामरीकरण व सीमेंट कंक्रीट रोड बनाए जाएंगे। ताकि नगर को धूल मुक्त किया जा सके। नपा सीएमओ मधु चौधरी व उपयंत्री सचिन अलुने ने बताया कि शिव कॉलोनी का यह रोड 20 लाख की लागत से बन रहा है। यहां 600 मीटर लंबा व 7 मीटर चौड़े डामरीकरण रोड का निर्माण होगा। निवाली रोड से एसपीएस स्कूल तक रोड का निर्माण होगा।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पवार, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, पार्षद छोटू चौधरी, गोविंद पांडे, अनिल वाघ, विक्की वर्मा, विजय स्वामी, मेघा एकड़ी, विशाल जोशी, दयानंद पाटीदार, कॉलोनी निवासी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!