मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; भाजपा के अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष पर पर महिला को भगाने का आरोप

वनरक्षक ने कहा - जनजाति मोर्चा अध्यक्ष डॉ. रैलास सैनानी मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया, पुलिस का कहना है सहमति से गई है महिला।

सेंधवा। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगे है। वन रक्षक सुरेश सेनानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाए कि जनजाति मोर्चा अध्यक्ष डॉ. रैलास सैनानी मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गए है। वहीं मामले में पुलिस का कहना है महिला सहमति से गई है। मामला विवेचना में है। वन रक्षक सुरेश सेनानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 19 अप्रैल 2020 को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. रैलाश सेनानी उनकी पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे। आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने उनकी पत्नी के साथ आपत्तिजनक फोटो खींचे। इन फोटो का दुरुपयोग कर पत्नी को तलाक के लिए दबाव बना रहे हैं। सुरेश के मुताबिक 17 मई 2023 को उनकी पत्नी को मायके झिरीजामली भेज दिया गया। जब वे पत्नी को लेने गए, तो ससुर ने मारपीट की। उनका कहना है कि ससुर भी जिलाध्यक्ष से मिले हैं। वन रक्षक की दो बेटियां हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

वनरक्षक ने कहा- हमला भी करवाया
वनरक्षक ने आरोप लगाया कि पिछले साल अगस्त में जानलेवा हमला भी करवाया था। आरोप है कि यह हमला भी जिलाध्यक्ष ने करवाया था। वन रक्षक ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और परिवार को बचाने की गुहार लगाई है। वन रक्षक ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष होने और भाजपा नेताओं के दबाव के चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। 19 मार्च से पत्नी बच्चे गायब है। 21 मार्च को पुलिस को आवेदन दिया। रविवार को फिर आवेदन दिया। इन आरोपों पर जिलाध्यक्ष डॉ. रेशला सेनानी ने कहा कि उनके पिता के निधन के कारण वे अभी पक्ष नहीं रख सकते।

सहमति से जाने के दस्तावेज भेजे-
शहर थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि आवेदन की जांच की जा रही है। उनकी पत्नी की ओर से सहमति से जाने और विवाह संबंधित दस्तावेज थाने पर भेजे गए हैं। इस संबंध में वनरक्षक को अवगत करवा गया है। उन्हें बताया गया है कि उनकी पत्नी अगर भविष्य में कोई रिपोर्ट करती है, तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!