जिले में 20 हजार से कर्मचारियों की प्रोफाइल समग्र आईडी एवं आधार से होगी लिंक 28 फ़रवरी तक करना हे पूरा।
कर्मचारियों की सैलरी को बैंक अकाउंट के साथ जोड़ा जाएगा। कहि कर्मचारी के सम्रग व आधार के साथ नंबर में सही नही।

आशीष यादव धार
सरकार बड़े बदलाव की तैयारी में है। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और भत्ते को अब समग्र आईडी से जोड़ने की तैयारी कर रही है इस लिए यह कार्य शुरू कर दिया है। वित्त विभाग की ओर जारी किए गए निर्देश में कहा है कि कर्मचारियों की सैलरी को बैंक अकाउंट के साथ जोड़ा जाएगा। इस काम को पूरा करने के लिए फरवरी 2025 लक्ष्य रखा गया है। वित्त विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिले के प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारी का डेटा समग्र आईडी और आधार से इंटीग्रेट होना चाहिए। यह प्रक्रिया जल्द पूरी करना है वित्त विभाग के नए निर्देश के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों का समग्र आईडी और आधार के डेटा को लिंक किया जाएगा। जिले में कर्मचारियों को सुविधा देने के लिए राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि वित्त विभाग द्वारा संधारित एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली (आईएफएमआईएस) के अंतर्गत उपलब्ध शासकीय कर्मचारियों की जानकारी समग्र आईडी तथा आधार से लिंक होगी। वेतन का भुगतान, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। वही जिला कोषाधिकारी मानसिंह डामर ने कहा है कि जिले के समस्त शासकीय सेवक अपने प्रोफाइल का समग्र आईडी से अविलंब सत्यापन कराएं। सॉफ्टवेयर में उपलब्ध ईएसएस लिंक के माध्यम से समग्र आईडी की प्रविष्टि का कार्य किया जा सकता है। इसके अलावा अपनी समग्र आईडी को आधार से लिंक कराना भी आवश्यक है। वही सरकार द्वारा कर्मचारियों का लिए सुविधाजनक ह्यो इस लिए यह कार्य करवाया जा रहा है।
20 हजार कर्मचारी जिले में:
कहि कर्मचारियों के दस्तावेजों में करेक्शन है इसके लिए जिले लगभग 20 हजार से अधिक कर्मचारियों जिले में कार्य करते है। इसलिए सरकार ने कर्मचारियों के शोहलियत के लिए किया जा रहा है। वही यह कार्य पहले चरण में किया जा रहे उसके बाद सविदा व आगवाड़ी के कर्मचारियों का होना है। वही अभी अधिकांश कर्मचारियों के दस्तावेजों में सरनेम व नाम के साथ नंबर व अन्य करेक्शन है। जिनको खुद कर्मचारियों के अपने लॉगिन पर जाकर सही करना होगा। इसके लिए खुद जो साइट दी हुई है उसपर जाकर कर्मचारी यह काम कर सकते हैं वही आने वाले समय में समग्र आधार लिंग करवाना जरूरी है। अगर कर्मचारियों द्वारा समय पर इसे नही किया गया तो उनकी सैलरी रुख सकती है इस लिए कर्मचारी इसे जल्दी से सही कर ले।
28 फरवरी तक करना जरूरी:
जिले के समस्त शासकीय कर्मचारियों का दायित्व होगा कि वह आईएफएमआईएस के अंतर्गत एम्पलाई सेल्फ सर्विस प्रोफाइल के माध्यम से अपनी समग्र आईडी की प्रविष्टी कर जानकारी सत्यापित करें। आईएफएमआईएस में समग्र आईडी की प्रविष्टी एवं सत्यापन से पूर्व समस्त शासकीय सेवकों द्वारा उनकी समग्र आईडी का पंजीयन अघतन
एवं आधार से लिंक समग्र पोर्टल के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। जिस बैंक खातें में वेतन प्राप्त हो रहा है। उस बैंक खाते को आधार से भी लिंक कराया जाये। समस्त बजट नियंत्रण अधिकारी आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि वे अपने कार्यालय के सभी शासकीय सेवकों का यह कार्य 28 फरवरी 2025 तक अनिवार्य रूप से हो जाये। प्रथम चरण में यह कार्य नियमित शासकीय सेवकों करना होगा। समग्र आईडी बनवाने अद्यतन करवाने सुधार करवाने इस साइट पर जानकर सही कर सकते हैhttps://samagra.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
इस तरह पूरी होगी प्रक्रिया:
कर्मचारियों के डाटा के समग्र आईडी से सत्यापन कार्य के प्रथम चरण में नियमित शासकीय सेवकों के लिये समग्र आईडी के प्रविष्टि की कार्यवाही की जाना है। साथ ही
दूसरे चरण में मानदेय संविदा दैनिक वेतनभोगी शासकीय सेवकों का भी सत्यापन एवं आधार से लिंक किया जायेगा।
समग्र पोर्टल से संबंधित सहयोग सहायता के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
समग्र आईडी बनवाने व चालू करवाने सुधार करवाने संबंधी जानकारी यूजर मैनुअल समग्र पोर्टलhttps:// samagra.gov.in/ से प्राप्त किये जा सकते हैं।
मिलेगी सुविधा:
वही जिले के समस्त शासकीय सेवक अपने प्रोफाइल का समग्र आईडी से अविलंब सत्यापन कराएं।इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है वही कर्मचारी खुद की आईडी पर जाकर आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर यह कार्य कर सकते है।
मानसिंह डामर कोषाधिकारी धार