बुरहानपुर मंडल की बैठक में हुआ हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहे वायरल

बुरहानपुर। गणेश दुनगे। भाजपा संगठन की बैठक में एक बार फिर जमकर बवाल हुआ। जिला संगठन में अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं को शामिल नहीं किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मनोज माने, महामंत्री चिंतामन महाजन को जमकर खरी खोटी सुनाई । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारी हंगामे के चलते संगठन की बैठक स्थगित करना पडी। बता दे एक दिन पहले शनिवार को भी बुरहानपुर के लोकमान्य तिलक मंडल में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने के सामने आक्रोश जताया था। वहीं दो दिन पहले ही दर्यापुर मंडल की एक बैठक सारोला में हुई थी वहां भी एक ही व्यक्ति को कई प्रभार सौंपने की बात पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलाल राठौर के निर्णयों का विरोध किया था। लेकिन इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने इनकार किया है। उनका कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने की मौजूदगी में बुरहानपुर के लोकमान्य तिलक मंडल की बैठक हुई थी। इस दौरान अनुसूचित जाति कार्यकर्ताओं को संगठन में शामिल नहीं किए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने और महामंत्री चिंतामन महाजन को कार्यकर्ताओं ने जमकर खरी खोटी सुनाई। इसके कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा। दो दिन पहले दर्यापुर मंडल की सारोला में हुई बैठक भी इसी तरह विरोध के चलते स्थगित कर दी गई थी।बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा खरी खोटी सुनाए जाने की बात से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने इनकार किया है। उनका कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है।