मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; तरन्नुम ए रफी मंच ने शम्मी कपूर के जन्मदिन पर दी गीतों की श्रद्धांजलि

सेंधवा। शहर के तरन्नुम ए रफी मंच द्वारा हिंदी फिल्मों के महान अभिनेता शम्मी कपूर को उनकी जन्म तारीख पर उन्हें याद करते हुए गीतों से श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन स्वरांजलि म्यूजिकल स्टूडियो पर किया गया। शम्मी कपूर के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात स्थानीय गायक कलाक़ारों ने गीतों की प्रस्तुतिया दी। अनिल मांडगे ने कार्यक्रम की शुरुवात एक बेहतरीन गीत जब मुहब्बत जवान होती है…से की। किशोर पंवार ने दीवाना हुआ बादल… युगल गीत गाया। वहीं दूसरी ओर डॉक्टर ओपी गंगे ने उजाला फिल्म का गीत अब कहां जाएं हम… गीत गा कर कार्यक्रम को गति दी।

पुरुषोत्तम कुलकर्णी ने इशारों इशारों में गीत गाया। अनिल चौधरी ने मैं गाउं तुम सो जाओ… गीत की प्रस्तुति दी। शशांक शुक्ला ने आये हैं दूर से… गीत गा कर समा बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर गंगे ने भारतीय सिनेमा की और शम्मी कपूर के बारे में रोचक जानकारियां श्रोताओं को दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!