मुख्य खबरेसेंधवा

लायंस क्लब द्वारा आदर्श महिला मंडल को सिलाई मशीन प्रदान की गई

सेंधवा। आदर्श महिला मंडल विगत कई वर्षों से महिलाओं के लिए सेवाकार्य एवं बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा प्रदान करता आ रहा है। इसी संदर्भ में गत रविवार को लायंस क्लब सेंधवा की सेवा गतिविधि के अंतर्गत आदर्श महिला मंडल को सिलाई मशीन प्रदान की गई। इस अवसर पर आदर्श महिला मंडल के सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए लायंस क्लब अध्यक्ष डॉ अतुल पटेल चेयरपर्सन गोपाल तायल, श्याम तायल एवं निलेश मंगल का आभार मानते हुए बताया कि आदर्श महिला मंडल द्वारा जल्दी ही महालक्ष्मी सिलाई केंद्र की शुरुआत की जा रही है। जिसमें जरूरतमंद महिलाएं इसका लाभ ले सकेंगी। अभी तक आदर्श महिला मंडल द्वारा वंडर किड्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल का सेवा भाव से संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा अन्नपूर्णा रोटी केंद्र का भी संचालन किया जा रहा ह।ै इस अवसर पर आदर्श महिला मंडल अध्यक्ष मेधा एकडी सचिव सुप्रिया वैध डॉ अर्चना पटेल श्रीमती निशा शर्मा मनोरमा लोनारे मैडम उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!