मुख्य खबरेसेंधवा

महाराष्ट्र में सेंधवा के चार बच्चों की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत

  • चारों आपस में सगे भाई-बहन थे।

सेंधवा। महाराष्ट्र के चालिसगांव में तालाब में डूबने से मध्य प्रदेश के सेंधवा अंचल के चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। चारों बच्चे आपस में सगे भाई-बहन हैं। घटना महाराष्ट्र के चालीस गांव ग्रामीण थाना अंतर्गत पिंपरखेड़ गांव में सोमवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार सेंधवा अनुविभाग के वरला थाना क्षेत्र के ग्राम दुगानी के रामजी फलिया निवासी आदिवासी किसान सुभान्या आर्य पत्नी सीमा के साथ अपने 6 बच्चों को लेकर मजदूरी करने महाराष्ट्र गया था। परिवार में पांच लड़की और एक लड़का था। सोमवार को सुभान्या और उसकी पत्नी एक खेत में काम कर रहे थे। खेत के निकट ही तालाब में बच्चे नहाने गए थे। नहाने के दौरान चार बच्चों की मौत हो गई। चालीसगांव ग्रामीण थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। चारों बच्चों का सोमवार देर शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब सुभान्या की दो बच्चियां संजना (12 वर्ष) और डेढ़ वर्षीय बालिका जीवित बची है। ग्राम पंचायत दुगानी के सरपंच अशोक आर्य ने बताया कि पीड़ित परिवार मजदूरी के लिए अक्सर महाराष्ट्र में ही रहता था। ग्राम पंचायत से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने को लेकर मप्र और महाराष्ट्र के अधिकारियों और सरकार से पत्राचार करेंगे।

इनकी हुई मौत-
तालाब में नहाने के दौरान सुभान्या की तीन लड़की और एक लड़के की मौत हो गई। मृतकों में 9 वर्षीय रोशनी, 7 वर्षीय शिवांजलि, 5 वर्षीय आराध्या, 3 वर्षीय आर्यन पिता सुभान्या आर्य शामिल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!