बड़वाह; लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर लोकसभा चुनाव के विस्तारक जोशी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

बड़वाह से विशाल कुमरावत लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। खंडवा लोकसभा चुनाव के विस्तारक उज्जवल जोशी ने मार्गदर्शित कर संगठन के दिशा-निर्देश अनुसार काम करने के लिए उत्साहित किया। साथ ही अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों तक पहुंचाने व उन्हें आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह करने की बात कही। विधानसभा विस्तारक योगेंद्र शर्मा ने भी विचार रखें। और कहा कि अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर पर डोर-टू-डोर हितग्राहियों से मुलाकात की जाए। उनसे चर्चा की जाए। बैठक के पूर्व श्री जोशी का भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में पुष्पमाला पहनकर स्वागत सत्कार हुआ। मौके पर वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह भाटिया, जिला मंत्री दीपक ठाकुर, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष जितेंद्र सुराणा, मंडल महामंत्री निखिलेश खंडेलवाल, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र अमई,बीटा भाटिया,एनएस सोलंकी,भाजयुमो नगर अध्यक्ष यश चौरसिया सहित बुथ अध्यक्ष, बुथ समिति, शक्ति- केंद्र के पालक, संयोजक प्रभारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष,जिला भाजपा पदाधिकारीगण एवं समस्त कार्यकारिणी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विस्तारक जोशी और शर्मा द्वारा एक बार फिर मोदी सरकार स्लोगन का दीवार लेखन किया