बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; कांग्रेस मां बेटे की पार्टी है, भाजपा भारत माता के बेटे-बेटी की पार्टी हैं- जिराती

भाजपा के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक जिराती बोले

सेंधवा। रमन बोरखडे।
आपका एक वोट देश को बना सकता है तो आपका एक वोट देश को बिगड़ भी सकता हैं। आपका एक वोट देश को प्रगति देता है। जो पार्टी आपके हित में काम करती है, राष्ट्र के लिए काम करती है, उस पार्टी को आपको चुनना होगा। जो गलती पूर्व में हुई उसको सुधारना होगा। कांग्रेस मां-बेटे की पार्टी है भाजपा भारत माता के बेटे-बेटी की पार्टी हैं, जो राष्ट्रीय विचार धारा से जुड़ी होकर आपके हितों के लिए योजना बनाकर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ देती है। उक्त बात मप्र प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक जीतू जिराती ने विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन मंडी शेड में व्यक्त किए। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि सेंधवा विधान सभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन मंडी शेड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी का ध्वजारोहण कर भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने कहा लाडली बहना योजना में सगा भाई भी अपनी बहन की इतनी चिंता नही करता है, जितना शिवराजसिंह चौहान ने की है। सीएम ने 1 करोड़ 25 लाख बहनों को प्रति माह एक हजार रूपये देकर बहनों की चिंता की है। किसानों की चिंता कर आज उन्हे कर्ज से मुक्त रखने के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिल रहा हैं।

मंचासीन नेतागण।

पूर्व मंत्री आर्य ने खूब विकास कार्य किए-
आपने पूर्व मंत्री अंतरसिह आर्य के द्वारा किए गए विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा की गांव गांव में बिजली पानी सड़क के साथ कई कार्य करवाए। जिसकी कोई गिनती नही है। फिर भी आपने गलती कर दी। अब यह गलती सुधारने का समय आ गया है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं की अगले जन्म में मुझे बड़वानी जिले के सेंधवा में जन्म देना। मैं अंतरसिंह आर्य की तरह हर बार चुनाव जीत कर मंत्री बनता रहूंगा। जिराती ने कहा कि

देश सेवा करना है तो भाजपा को वोट देवे।
अगर आपको कोई देश सेवा का काम करना है तो आप भाजपा को वोट देवे। यही देश की सेवा होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी ने चुनाव जीतने का मंत्र देते हुए कहा की कार्यकर्ता ठान ले तो कोई भी माई का लाल चुनाव जीतने से नहीं रोक सकता है। अगर आप अपने अपने बूथ की चिंता कर जीता देते है तो, जो गलतियां पूर्व में हुई है उस पर चिंतन कर सुधारना होगा।

कार्यक्रम में मौजूद विशाल जनसमूह।

चुनावी कार्यालय का भी किया शुभारंभ
पूर्व मंत्री और जिला संयोजक अंतर सिंह आर्य ने सम्मेलन की प्रस्तावना रखी। स्वागत भाषण गणेश राठौड़ ने दिया। पूर्व विधायक करण सिंह दरबार, नंदकिशोर पाटीदार, विकास आर्य, मोहन गोले ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन का आभार नगरपालिका उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने व्यक्त किया। इस दौरान मंच पर संभागीय संगठन मंत्री राघवेंद्र गौतम, एस वीरा स्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, जनपद अध्यक्ष लता सीताराम पटेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, डॉ. रेलास सेनानी, कविता आर्य, बद्री प्रसाद शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन के बाद राम बाजार स्थित राम मंदिर के सामने भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय का भी शुभारंभ किया।




Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!