विविध

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की माननीय सदस्या डॉ. अंजू बाला जी ने भी अभिमन्यु अभियान में शामिल

महिलाएं है घर चलाने से लेकर देश चलाने भी सक्षम, बस चाहिए उन्हें, उनकी क्षमताओं एवं मर्यादाओं के प्रति उचित सम्मान

🔅 इंदौर पुलिस की टीम द्वारा वैष्णव मैनेजमेंट कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं रेल्वे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी, किया सभी को महिलाओं के उत्थान एवं सम्मान में बाधक कुरीतियों एवं कुविचारों को तोड़ने वाला अभिमन्यु बनने के लिये प्रेरित।

इंदौर – महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मेे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा अभियान अभिमन्यु का द्वितीय चरण चलाया जा रहा हैं।
पुलिस की अति. पुलिस उपायुक्त श्रीमती प्रियंका डुडवे (महिला सुरक्षा शाखा) अपनी टीम के साथ वैष्णव मैनेजमेंट कॉलेज इंदौर में पहंुची और वहां उपस्थित स्टूडेंटस को समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखने व उनकी सुरक्षा के लिये प्रेरित करने वाले अभिमन्यु अभियान की जानकारी दी। साथ ही इसके प्रति जागरूकता लाने हेतु महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके उत्थान में बाधक कुरूतियों एवं रूढ़ियों जैसें विषयों पर स्टूडेंट्स की एक वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गयी। जिसमें उपस्थित युवक-युवतियों ने खुलकर अपने विचार रखें जिसमें जहां छात्राओं ने समाज से अपनी अपेक्षाएं बताई तो वहीं छात्रों ने महिलाओं के सर्वागीण विकास में बाधक इन सभी कारकों को तोड़ने वाले, अभिमन्यु बनेगें का संकल्प भी लिया गया।

अन्य टीम रेल्वे स्टेशन इंदौर पर पहुंची और वहां पर लोगों को अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं के विकास और उनके सम्मान में बाधक कुरुतियों, कुप्रथाओं और परंपराओं तथा पुरातन विचारों को दर्शाता हुआ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर, उन्हें इन सामाजिक बुराइयों को तोड़ने वाला अभिमन्यु बनने के लिए प्रेरित किया गया।

इंदौर पुलिस के अभिमन्यु अभियान में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी कि, इंदौर शहर में प्रशासकीय दौरे पर दिल्ली से आई राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की माननीय सदस्या डॉ. अंजू बाला जी ने विभिन्न शासकीय विभागों के साथ आयोजित बैठक में, इंदौर के अभिमन्यु अभियान की सराहना करी और सभी को इसके प्रति जनजागरूकता लाने हेतु मिलकर समन्वय के साथ काम करने के लिये प्रेरित किया। उन्होने इस अभियान के माध्यम से सभी को संदेश दिया कि आज की बेटियां बहुत ही सक्षम है वे बहुत अच्छे से घर भी चलाती है और देश भी, बस आवश्यकता है उनकी क्षमताओं को उचित सम्मान देने की।

इंदौर पुलिस द्वारा इस जागरूकता अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर कार्यालय इंदौर में दीवार पर भी अभिमन्यु का एक पोर्ट्रेट बनाकर सेल्फी प्वाइंट लगाया गया है, ताकि आने वाले आगंतुक भी पुलिस के इस अभियान से जुड़कर महिला सुरक्षा एवं उनके सम्मान के प्रति प्रेरित हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!