मध्यप्रदेशमुख्य खबरे

कांग्रेस के तांत्रिक हवन पर सीएम का तंज, लोग शमशान घाट में तांत्रिक क्रियाएं करा रहे

मप्र के उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान में कमलनाथ को सीएम बनवाने के लिए तांत्रिक हवन किया जा रहा है। सीएम ने आज इस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम विकास कर रहे और ये तंत्र क्रिया। वे बीजेपी ऑफिस में प्रचार रथ रवाना करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रचार रथों को हरीझंडी दिखाने से पहले कांग्रेस पर तंज कसा। सीएम ने कहा कि हम विकास करा रहे हैं और कुछ लोग श्मशान घाट में तांत्रिक क्रियाएं। क्या इससे भला होगा देश और प्रदेश का। पूजा करना है तो सात्विक पूजा करो। तांत्रिक हवन करवाने का मतलब है अपने ऊपर भरोसा ही नहीं है। सीएम ने कहा कि कमलनाथ को अपने ऊपर भरोसा नहीं है इसलिए तांत्रिक क्रियाएं करा रहे हैं, क्या इससे प्रदेश की जनता का भला होगा? हम जनता को अपने काम बता रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ जनता को लूटा, कांग्रेस ने योजनाएं बंद करने का पाप किया है। ये बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कही है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस ने बैगा, भारिया और सहरिया बहनों को मिलने वाले आहार अनुदान योजना के पैसे बंद किये और वे यह पैसा आईफा में लगा रहे थे। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद करने का पाप किया। आइए सुनते है सीएम शिवराज ने क्या कुछ कहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!