सेंधवा

सेंधवा। कांग्रेस के गढ में भाजपा ने की सेंधमारी

सेंधवा। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले ग्राम झिरीजामली में भाजपा ने सेंधमारी की है। यहां के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। जिसमें ग्राम झिरीजामली के गजानंद डावर, कालूराम बादले, धनसिंग भादले, परसराम सिंगोलिया, मीनाराम सिंगोलिया, संजय भादले, पर्वत मोरे, धरमसिंग ढ़ालने, फूलसिंह नरगावे, लाछिया नरगावे, प्रकाश धूसलिया, ओमजीराम मोरे, कैलाश ब्राह्मण, लालसिंह ब्राह्मण, अर्जुन मोरे सहित 150 लोग ने भाजपा का दामन थामा। विकास आर्य ने पार्टी का गमछा डाल कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई । आर्य ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी होकर देशहित में काम करने वाले वाली पार्टी है। गरीब आदिवासियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर आदिवासी भाइयों को अलग पहचान बनाई है। जिससे प्रेरित होकर कई कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। ग्राम झिरीजामली के लोगों ने अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य से भी मुलाकात कर वन अधिकार के पट्टे व अपनी समस्या भी रखी साथ ही आर्य के साथ फोटो भी खिंचवाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!