राजपुर; एसडीएम राजपुर ने विद्यार्थियों को दी हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी

राजपुर
एसडीएम राजपुर श्री वीरसिंह चौहान शनिवार को हायर सेकेण्डरी स्कूल जुलवानिया पहुंचकर विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा के दौरान हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी। इस दौरान उन्होने विद्यार्थियों को बताया कि जिले में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत हमे अपने घरों पर आन-बान-शान से तिरंगा लहराना है। साथ ही अपने रिश्तेदारो, पड़ोसियो, दोस्तो को भी अभियान की जानकारी देकर तिरंगा लहराने हेतु प्रेरित करना है।
इस दौरान उन्होने बताया कि तिरंगा लहराने के पहले हमे ध्वज संहिता के बारे में भी पता होना चाहिए। उन्होने बताया कि अभियान के दौरान तिरंगा लहराते समय इस बात का ध्यान रखे कि केसरिया रंग की पट्टी हमेशा उपर होनी चाहिए। तिरंगे को सूर्योदय के साथ लगाया है तथा सूर्यास्त होने पर उसे पूरे सम्मान के साथ उतारना है। तिरंगे को हमे मोड़ना नही है तथा उसे सुरक्षित स्थान पर रखना है।