मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। नपा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लोगों को वायुदूत (अंकुर) एप्लीकेशन डाउनलोड करने संबंधी जानकारी दी

सेंधवा। नगर पालिका परिषद सेंधवा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को वायुदूत (अंकुर) एप्लीकेशन डाउनलोड कराने और उसके बारे में जानकारी देने की पहल की। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ माताओं के सम्मान में पेड़ लगाने को प्रोत्साहित करना है।
अभियान के दौरान परिषद के सदस्यों ने लोगों को श्एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत पेड़ लगाने के महत्व को बताया। साथ ही वायुदूत (अंकुर) एप्लीकेशन का उपयोग कैसे करें, इसकी विस्तृत जानकारी दी। एप्लीकेशन के माध्यम से नागरिक अपने लगाए गए पेड़ों का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और पर्यावरण में उनके योगदान को ट्रैक कर सकते हैं। इस पहल का लोगों ने व्यापक रूप से स्वागत किया और नगर पालिका परिषद सेंधवा के इस प्रयास की सराहना की।

अभियान पर्यावण संरक्षण में योगदान देगा-
परिषद अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगा, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और स्नेह भी व्यक्त करेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!