धार। केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा – जहां भाजपा का उदय नहीं हुआ, वहां सदस्य बनाकर भाजपा को सशक्त बनाना हैं।

संजय देपाले बाग, धार। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान- 2024 अंतर्गत जिले में तीन लाख पचास हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। संगठन पर्व की शुरुआत करते हुए गुरुवार दोपहर के समय पत्र परिषद आयोजित की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की सदस्यता मिस्ड कॉल नंबर, क्यूआर कोड, रेफरल कोड, चैटबॉथ, नमो एप व पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से ली जा सकेगी। 100 सदस्य बनाने पर सक्रिय सदस्य बनने की पात्रता मिलेगी। सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नप अध्यक्ष, नपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के लिए अलग से लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। भाजपा का सदस्यता अभियान छह वर्ष में एक बार चलाया जाता है। इस संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य, देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। वर्ष 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। हमें सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में चलाकर गांव- गांव तक पहुंचना है, सदस्यता अभियान को उत्साह के पर्व के रूप में मनाना है और अधिक से अधिक आदिवासी समुदाय को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान विश्वास पांडे, सजंय शर्मा, दीपकसिंह रघुवंशी मौजूद रहे।
भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी : केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर ने बताया कि भाजपा का जहां उदय नहीं हुआ है हमें वहां सदस्य बनाकर भाजपा को सशक्त बनाना है। हमारे प्रधानमंत्री ने महिलाओं को 33% का आरक्षण दिया है और हम सदस्यता अभियान के तहत महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ेंगे। हमारे प्रधानमंत्री ने मात्र तीन माह में मनमाड रेलवे योजना का बजट बढ़ाकर चार ज्योतिर्लिंग से जोड़ा गया है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार काम कर रही है जिसमें राज्य सरकार केंद्र सरकार प्रदेश व देश की जनता के लिए जनहित में विकास के कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। आम नागरिकों के खाते में योजना का सीधा पैसा पहुंचता है। हमारा भारत विकसित होगा प्रदेश विकसित होगा और भ्रष्टाचार मुक्त होगा।
तीन चरणों में चलेगा अभियान : मनोज सोमानी ने कहा भाजपा इस सदस्यता प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है, क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व शुरू हो गया है, जिसे साकार रूप पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को करना है। संगठन महापर्व का प्रथम चरण 1 सितंवर से हो चुका है और 24 सितंवर तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूवर से 15 अक्टूवर तक रहेगा। सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूवर तक चलेगा तथा प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर करने की तिथि 1 नवम्वर से 10 नवम्वर होगी। विधायक नीना वर्मा ने कहा कि आम लोगों को सदस्यता दिलाकर पार्टी से जोड़ा जाए। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। सभी को लक्ष्य दिया गया है कि अधिक से अधिक सदस्यों को भाजपा का सदस्य बनाए।