विविध

पलासिया चौराहा पर अनोखा जागरूकता अभियान

जो नहीं समझ रहे थे यातायात नियमो का मोल, उनके आगे बजाया ढोल

●जो नहीं समझ रहे थे यातायात नियमो का मोल, उनके आगे बजाया ढो●

●पलासिया चौराहा पर अनोखा जागरूकता अभिया ●

इंदौर। आमजन मानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा निरंतर पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर  अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  अरविंद तिवारी यातायात क्षेत्र-1 के नेतृत्व में 56 दुकान, राजवाड़ा, भंवरकुआ, खजराना मंदिर परिसर के पश्चात पलासिया चौराहा में सड़क सुरक्षा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम रखा गया। नाटक नटराज थियेटर ग्रुप की टीम द्वारा अर्जुन नायक के निर्देशन में किया गया। यातायात एजुकेशन विंग की टीम द्वारा नियमो की गम्भीरता से रूबरू करवाया गया। इस दौरान जो वाहन चालक यातायात नियमो का उल्लंघन कर लेफ्ट टर्न बाधित, रेड लाइट का उल्लंघन करते पाए गए उनके आगे ढोल बजाकर नियमो के पालन की सिख दी गयी। साथ ही नाटक कलाकारों ने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहने-सुरक्षित रहे, चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने की सीख दी, साथ ही शराब पीकर वाहन नही चलाने, नियंत्रित गति- सुरक्षित जीवन, रेड लाइट पर वाहन स्टॉप लाइन के पीछे खड़ा रखने, वाहन चलाते मोबाइल फोन पर बात नहीं करने, पैदल यात्रियों का सम्मान करने जैसे संदेशों को अभिनय के माध्यम से आम जनमानस के समक्ष प्रस्तुत किया। यातायात प्रबंधन की टीम व नटराज थिएटर ग्रुप एण्ड फ़िल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति में नुक्कड़ नाटक के पात्र अर्जुन नायक, निष्ठा मौर्य, मुस्कान, युवराज सिंह, गौरव भाटी, नीरज मानकर, आलोक शर्मा, युवराज सिंह, कबीर पटेल, परमीत वर्मा ने मंचन किया। आगे भी शहर के विभिन्न चौराहा, मॉल आदि क्षेत्रों में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा आयोजित किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!