मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा नपाध्यक्ष ने पुष्प वर्षा कर किया पथ संचलन का स्वागत

सेंधवा; राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से निकला। जगह जगह पथ संचलन का स्वागत किया गया। इस दौरान दिनेश गंज दारु गोदाम क्षेत्र से भी पथ संचलन निकला। यहां पर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय यादव ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है। यह संघ या आरएसएस के नाम से अधिक लोकप्रिय है। संगठन भारतीय संस्कृति और नागरिक समाज के मूल्यों को बनाए रखने के आदर्शों को बढ़ावा देता है। मानव सेवा में हमेशा अग्रणी रहता है। ऐसे स्वयं सेवक का हम स्वागत कर हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!