सेंधवा। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

सेंधवा। डाक बंगला रोड़ स्थित कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेंधवा द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला प्रवक्ता रवि अर्से ने बताया की कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रख कर श्रधांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस सेंधवा अध्यक्ष राजेंद्र गाडवे ने कहा की पंडित नेहरू ने देश के विकास को ही सर्वाेच्च स्थान पर रखा। पंडित ने शिक्षा एवं कृषि के क्षेत्र में हो या अंतरिक्ष के क्षेत्र में हो या सेना के क्षेत्र में हो उन्होंने जो कार्य किए हुए सदैव इस देश में याद किए जाते रहेंगे। खरगोन बड़वानी लोकसभा प्रत्याशी पोरलाल खरते ने बताया की आधुनिक भारत निर्माता भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रयासो के कारण ही आज देश प्रगति और उन्नति ओर अग्रसर है। उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था। इसलिए उनकी जयंती आज भी बाल दिवस के रूप मे मनाई जाती है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभद्रा परमार ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन एवं देश की उन्नति एवं प्रगति में दिए उनके योगदान के बारे में बताया। अन्य वक्ताओं ने भी नेहरूजी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमित गुर्जर, पार्षद कय्यूम पेंटर, विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद सेंधवा प्रिन्स शर्मा, समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष किशन शर्मा, बाबदड मंडल अध्यक्ष विजय सिसोदिया, ब्लॉक महामंत्री निजाम खान, महिला जिला उपाध्यक्ष शिव कुमारी यादव, सुरेश तेलंगू, फिरोज मंसूरी, तरुण नादेकर, अजय पालीवाल, मेहरबान अली आदि कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद सेंधवा प्रिंस शर्मा द्वारा किया गया।