इंदौरधर्म-ज्योतिष

भागवत ऐसा कल्पवृक्ष, जिसकी छाया में जाने मात्र से हमारे सभी शुभ संकल्प साकार हो उठते हैं – दीनबंधुदास महाराज

बिजली नगर स्थित बिजलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे भागवत ज्ञान यज्ञ में आज मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव

भागवत ऐसा कल्पवृक्ष, जिसकी छाया में जाने मात्र से हमारे सभी शुभ संकल्प साकार हो उठते हैं – दीनबंधुदास महाराज

बिजली नगर स्थित बिजलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे भागवत ज्ञान यज्ञ में आज मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव

इंदौर,। धर्म वह तत्व है, जो हमें परमात्मा से जोड़ता है। जिस आचरण से हम परमात्मा की निकटता प्राप्त करें, वही धर्माचरण होता है। श्रीमद भागवत को हमारे शास्त्रों में कल्पवृक्ष कहा गया है, जिसकी छाया में जाने मात्र से हमारे मन के शुभ संकल्प साकार हो उठते हैं। जिसका आचरण श्रेष्ठ होता है, वही समाज में सर्वोपरि माना जाता है। यदि हृदय में कचरा भरा होगा तो श्रेष्ठ विचारों के लिए जगह नहीं रहेगी। भागवत भारत भूमि का ऐसा ग्रंथ है, जिसका श्रवण सच्चे मन से क्षण भर के लिए भी कर लिया जाए तो हमारे मोक्ष का द्वार खुल जाएगा। हमारी नई पौध को शिक्षा के साथ संस्कारों की भी जरूरत है, जो भागवत, रामायण और गीता जैसे ग्रंथों से ही मिलेंगे।

भागवत की महत्ता बताते हुए महामंडलेश्वर स्वामी दीनबंधुदास ने कहा कि कलियुग में भागवत जैसी साक्षात भगवान की वाणी का श्रवण मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। भागवत भारत भूमि का विलक्षण ग्रंथ है, जिसे हजारों बार सुनने के बाद भी भक्ति की प्यास खत्म नहीं होती, बल्कि और बढ़ जाती है। रामायण जीवन की ओर भागवत मोक्ष की कथा है। भागवत और रामायण जैसे ग्रंथ भारत भूमि की अनमोल धरोहर हैं, जो युगों –युगों तक हमारी प्रेरणा एवं ऊर्जा का केन्द्र बने रहेंगे।

कथा शुभारंभ के पूर्व विशाल ठाकुर के साथ समाजसेवी अशोक बिदासरिया, सत्यमसिंह गोल्डी, भूपेन्द्रसिंह केसरी, पं. सुरेन्द्र शर्मा, मुकेश हलवे एवं रामावतारसिंह सिकरवार, राजेश सचान, अनिश पांडे, राहुल सिंह, सिकरवार आदि ने व्यासपीठ का पूजन किया। । बिजलेश्वर महादेव मंदिर महिला भक्त मंडल की ओर से महामंडलेश्वर एवं वृंदावन से आए संतों की गरिमापूर्ण अगवानी की। संयोजक विशालसिंह सिकरवार ने बताया कि कथा स्थल बिजलेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों की सुविधा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। कथा 26 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक होगी। 

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!