१३० मंदिरों,पाँच गोठो के लवाजमे के साथ भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर काँच मंदिर से विशाल स्वर्ण रथ यात्रा निकली
शोभायात्रा मुनिश्री विमल सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में निकली

इंदौर।१३० मंदिरों, पाँच गोठो के लवाजमे के साथ आज भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर ऐतिहासिक काँच मंदिर से विशाल स्वर्ण रथ भव्य यात्रा निकली, स्वर्ण रथ यात्रा के सारथी थे नवीन गोधा , आनंद गोधा परिवार , ५१ मंचों से भव्य स्वागत किया गया।
शोभायात्रा मुनिश्री विमल सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में निकली।
शोभायात्रा का शुभारंभ युवा समाज सेवी मोनु सपना जैन गोधा ने किया।श्री जी भगवान महावीर वर्तमान शासन नायक है , वर्ष में एक बार स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर अनुयायियों को दर्शन देने भ्रमण पर निकलते हैं ,हाल चाल जानते है , कृपा बरसाते है , यह १०२ वर्षों की परंपरा है जो निरंतर है।
स्वर्ण रथ वर्ष में एक बार ही निकलता महावीर जन्म कल्याणक पर , माणक चंद मगनीराम गोठ का यह स्वर्ण रथ अपनी कार्विग कला का दुर्लभ नमूना है , जो देखते ही बनती है।
रथ यात्रा के सारथी सम्पूर्ण मार्ग पर रत्नों की वर्षा करते चल रहे थे , समाजजनों में ख़ूब उत्साह नज़र आया , विभिन्न मंदिरों से झांकियों के साथ समाज जन शामिल हुए।
ऐतिहासिक रथयात्रा के सारथी रथ को विभिन्न मार्ग जवाहर मार्ग, मल्हारगंज, एमजीरोड होते राजबाडा पहुँचे वहाँ से यशवंत रोड होते हुए , पुन: काँच मंदिर के विशाल प्रांगण में पहुँचे , जहां भगवान महावीर के कलशाभिषेक हुए।
स्वर्ण रथ शोभायात्रा में काँच मंदिर समाज नकुल जैन पाटोदी, विमल जैन पहाडिया, विजय जैन कासलीवाल, राजकुमार जैन पाटोदी, देवेन्द्र जैन पाटोदी, राजकुमार जैन राखीवाला , डी के जैन , रोहित जैन गंगवाल, महावीर जैन अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, प्रदीप बडजात्या, जयदीप जैन , मनीष अजमेरा जैन ,कैलाश जैन वेद, राजीव जैन पार्षद , मनोज जैन काला , मनीष जैन गंगवाल , मोनु सपना गोधा , एम के जैन , राकेश जैन पार्षद पिंकेश जैन टोग्या , दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष नरेन्द्र वेद जैन , धर्मेन्द्र सिमकाम , काँच मंदिर ट्रस्ट के धीरेन्द्र कासलीवाल, कमलेश कासलीवाल, संजय शुक्ला विधायक उपस्थिति थे।