बड़वानीमुख्य खबरे
बड़वानी तीरंदाजी के खिलाड़ियों का प्रतिभा चयन होगा 26 जुलाई को

बड़वानी।
तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में खिलाड़ियों के प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन 26 जुलाई को प्रातः 10 बजे से शहीद भीमा नायक स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के खेल मैदान पर किया जायेगा।
जिला खेल अधिकारी श्री रूपसिंह कलेश से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतिभा चयन में भाग लेने हेतु तीरंदाजी खिलाड़ियों की आयु 10 से 19 वर्ष होनी चाहिए। प्रतिभा चयन में भाग लेने के लिए खिलाड़ी को जन्म प्रमाण पत्र/अंकसूची/आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रतिभा चयन में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को आने-जाने का किराया एवं आवास, भोजन व्यवस्था स्वयं करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल अधिकारी श्री रूपसिंह कलेश के मोबाईल नंबर 9926005821 पर संपर्क कर सकते है।