इंदौर में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ने अबीर-गुलाल से होली खेल जीव दया हेतु सकोरे भेंट

इंदौर से विनोद गोयल की रिपोर्ट।
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सम्यक चारित्र की पांचवी बैठक में सदस्यों को बनारस यात्रा, अयोध्या यात्रा के टिकट वितरित कर भक्तामर पाठ का आयोजन भी किया गया। अंजनि नगर स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर पर सभी सदस्यों ने एक-दूजे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं अर्पित की। अध्यक्ष देवेन्द्र सोमानी एवं सचिव ऋषभ पाटनी ने बताया इस मौके पर वेलेन्टाईन डे पर सेल्फी फोटो भेजने वाले सदस्यों को संयोजक भूपेंद्र बड़जात्या, संजय पहाड़िया ने फोटो फ्रेम भेंट की। बैठक संयोजक सुनील-सुनीता बिलाला, कमल-निर्मलावेद, कमल-मनोरमा बड़जात्या, वीरेंद्र-विमला गंगवाल एवं प्रकाश सोनी ने सदस्यों को आगामी कश्मीर यात्रा की जानकारी दी। सभी दम्पतियों को ग्रीष्मकाल में जीव दया हेतु संस्था जीवन प्रवाह की ओर से सकोरे भेंट किए गए। आभार माना सुनील बिलाला ने।