सेंधवा; चाचरिया में मनाई बिरसा मुंडा जयंती; विधायक सोलंकी बोले भगवान बिरसा मुंडा आदिवासियों के जननायक

सेंधवा। महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती पर अंचल के ग्राम चाचरिया में कार्यक्रम हुआ। यहां सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी एवं जिला पंचायत सदस्य आप राजकला सोलंकी ने भगवान बिरसा मुंडा मूर्ति (गाता) पर माल्यार्पण कर आशिर्वाद लिया। साथ ही सभी क्षेत्रवासियों को धरती आबा क्रांतिसूर्य महामानव भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी। कार्यक्रम के दौरान एक तीर, एक कमान, सभी आदिवासी एक समानत्र आमू आखा आदिवासी एक छै, जय जोहार, जय आदिवासी, जय बिरसा के नारों के साथ बिरसा मुंडा जी को याद किया।
इस अवसर पर विधायक सोलंकी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासियों के जननायक धरती आबा महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और उनके बलिदानों ने हमें हमारे संविधानिक अधिकारों, अस्मिता और सांस्कृति की पहचान को संरक्षित रखने की प्रेरणा दी है। उनके दिए बलिदान का स्मरण करते हुए, हम संकल्प लें कि उनके संघर्ष की कहानी को जन-जन तक पहुंचाएंगे। विधायक मोंटू सोलंकी ने चाचरियापाटी मे माल्यार्पण कर अपनी टीम के साथ जुलवानिया में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम मे शामिल हुए।
माल्यार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राजकला सोलंकी, पांजरिया सरपंच रितिका खरते, चाचरिया सरपंच प्रतिनिधि सायसिंग आर्य, अरुण गुप्ता, उप सरपंच गणेश मालवीया, पंकज मालवीया, कैलाश मोरे, किशन अलावे, भीमसिंग सोलंकी, मंगा तायडे, मुकेश डावर, अमित डुडवे, मीठाराम खरते आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।