मुख्य खबरेसेंधवा
सेंधवा में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा

सेंधवा। 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 15 नवंबर को दोपहर 11 बजे से किले अन्दर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां सभा का कार्यक्रम होगा। उसके पश्चात श्री राम की परम प्रिय भक्त माता शबरी व श्री राम के परम मित्र निषाद राज के वंशज वनवासी जनजाति समाज के लोग शोभायात्रा के रूप मे ढोल मांदल के साथ नगर भ्रमण करेंगे। शोभायात्रा किले अन्दर से किले के तीसरे गेट से एबी रोड, भवानी चौक, गुरुद्वारा रोड, सन्त विनोबा मार्ग, मोतीबाग चौक, श्याम बाजार होते हुए राम मंदिर से किले अंदर पहुंचकर समाप्त होगी।
सेंधवा नगर के प्रबुद्ध नागरिकों, समाज प्रमुखों से निवेदन है कि शोभायात्रा मार्ग में शोभायात्रा का स्वागत करे।