सेंधवा। बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर, घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

सेंधवा।
शहर के निवाली रोड पर मंगलवार रात बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। जिसमें घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार सुबह मृतक का पीएम करवाया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8 बजे निवाली रोड पर अज्ञात ट्रैक्टर के चालक ने अपने ट्रैक्टर से सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार भाईदास पिता गुलाब सिंह निवासी राई गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे सिविल अस्पताल सेंधवा ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पीएम करवाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक भाईदास के परिजनों ने बताया कि शाम को भाईदास अपने घर राई गांव थाना सेंधवा ग्रामीण से अपने ससुराल निवाली जाने के लिए निकला था। इसी दौरान सेंधवा के निवाली रोड पर हादसे में उसकी मौत हो गई।