बड़वाह। नावघाटखेड़ी नर्मदा में डूबा युवक… स्थानीय नाविकों ने बचाया, बड़वाह सिविल अस्पताल से इंदौर रेफर किया…

कपिल वर्मा बड़वाह। नावघाट खेड़ी के नर्मदा तट पर अज्ञात व्यक्ति नर्मदा में डूब रहा था। जिसे स्थानीय नाविकों ने बचाया।हालांकि बचाए गए शख्स की हालत बेहद गंभीर थी। उसे तुरंत बड़वाह के शासकीय अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया। पुलिस व्यक्ति के सम्बन्ध में पता लगाने का प्रयास कर रही है। नावघाट खेड़ी के नाविक अनिल मंगले ने बताया की शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नाविक तट किनारे अपनी नाव निकाल रहे थे। इसी दौरान नर्मदा में उन्हें एक व्यक्ति बहता हुआ दिखाई दिया। टिंकू केवट, गणेश जितेश ने नर्मदा में छलांग लगाकर डूब रहे युवक को बचाया। उसे तट किनारे लेकर आए। अनिल ने बताया की अंदाजा लगाया जा रहा है की नहाते समय पानी में बह गया होगा। हालंकि व्यक्ति के पास से शराब की बदबू भी आ रही थी। इस दौरान व्यक्ति बेहोश था। इस हादसे की जानकारी बड़वाह पुलिस को दी। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल लाया गया। लेकिन उसकी हालत गम्भीर होने पर उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है।
