विविध

अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा समाजसेवा के 35 वे वर्ष  पूर्ण होने पर सेवा कार्यो के नये नये संकल्प पारिवारिक उत्सव में लिए 

वर्षा ऋतु में 500 से अधिक पेड़ इंदौर के चारो कोनो में लगाएंगे - राजेश गर्ग

इंदौर से विनोद गोयल की रिपोर्ट:-

इंदौर। अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा समाजसेवा के 35 वे वर्ष  पूर्ण होने पर सेवा कार्यो के नये नये संकल्प पारिवारिक उत्सव में लिए गए। पारिवारिक उत्सव में सदस्यों को उनके जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह के अवसर पर समाजसेवी दुर्गेश अग्रवाल  एवं पवन बंसल के मुख्य आतिथ्य में उपहार भी दिये गये। सेठ जी नी वाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में आगामी वर्षा ऋतु में 500 से अधिक पेड़ इंदौर के चारो कोनो में लगाये जाने का संकल्प लिया। ग्रुप मार्गदर्शक वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल के जीवन के 75 वर्ष पूर्ण होने को ग्रुप सेवा वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया एवं इसके अंतर्गत पूरे वर्ष जरूरतमंद एवं असहायों की मदद का संकल्प लिया गया।

ग्रुप समंवयक राजेश गर्ग अध्यक्ष संजय मंगल संचालक शिव जिन्दल ने बताया की ग्रुप  आगामी माह में 100 से अधिक मेधावी विद्यर्थियों का रजत पदक एवं मेरिट वालो का श्री अग्रसेन अवार्ड से सम्मानित करेगा। शैक्षणिक आवागमन में सुविधा हो इस हेतू बालिकाओ को सायकल भी प्रदान की जायेगी। अग्रवाल

समाज की महिलाओ  के आत्मनिर्भरता हेतु सिलाई मशीन भी प्रदान की जायेगी। छात्र – छात्राओं को शिक्षा विदों से केरियर काउंसिलिंग सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया।  उपरोक्त सभी कार्यक्रमो के लिए शशि गर्ग  सतीश गोयल  गोविंद सिंघल राजेन्द्र गुप्ता   प्रभारी मनोनीत किये गए। कार्यक्रम का संचालन बी एम गुप्ता ने किया। आभार राजेश अग्रवाल ने माना।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!