
बड़वानी से पीयूष पंडित की रिपोर्ट।
श्रीमती सुनीता काग शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोनसरा खुर्द में माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। जनवरी 2022 इन्हें पैरालिसिस अटैक आया था। खुद को स्वस्थ तथा एक्टिव रखने के लिए योगा स्टार्ट किया। साथ ही जिम भी जॉइन की। इसके पहले कभी भी किसी खेल से नहीं जुड़ी थी। इनकी परवरिश ग्रामीण क्षेत्र नागलवाडी तहसील राजपुर जिला बड़वानी में हुई है।
जिम में उन्हें जिम के संचालक द्वारा पॉवरलिफ्टिंग खेल के बारे में बताया गया। तब इसमें रुचि बढ़ने लगी और इन्होने मई 2022 में जिलास्तरीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा लिया। जिसमे 235 किलोग्राम वजन उठाया। और गोल्ड मेडल मिला। यहां से चयनित होने के बाद राज्य स्तर पर हिस्सा लिया। जहा 250 किलोग्राम वजन उठाया और सिल्वर मेडल मिला।

इसके पश्चात इनका चयन हैदराबाद में राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ। जहा 365 किलोग्राम वजन उठाया और चौथा स्थान प्राप्त हुआ। अभी हाल में ही फरवरी 2023 में जिला स्तर पर 270 किलोग्राम वजन उठाने पर गोल्ड मैडल मिला तथा शीघ्र ही राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इनका सपना राष्ट्र स्तर से गोल्ड मेडल लाना है। इसके लिए जॉब के साथ जिम में प्रतिदिन दो से ढाई घण्टे कड़ी मेहनत करती है। सुबह 4 बजे उठकर खाना बनाती है और 6 बजे जिम पहुच जाती है जिम से 8.30 बजे लौट कर जरूरी काम निपटाकर ड्यूटी हेतु निकल जाती है । इन्हें इनके पति और दोनों बेटों और भाइयों से बहुत सहयोग मिलता है। इन्हें विभाग से भी मोटिवेशन मिलता है। तभी वे 41 वर्ष की उम्र में मास्टर वर्ग 1 में पॉवरलिफ्टिंग कर पा रही है।
श्रीमती सुनिता काग ने रविवार को भी इन्दौर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए 275 किलोग्राम वजन उठाया है। अभी प्रतियोगिता का परिणाम घोषित नही हुआ है।