खरगोन सीट पर दूसरी बार जीते भाजपा के गजेंद्र सिंह पटेल,2019 के मुकाबले इस बार जीत का मार्जिन 65 हजार कम हुआ

बड़वानी-खरगोन लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। हालांकि पिछली बार की तुलना में करीब 65 हजार वोट कम मिले। जीत के बाद खरगोन में सांसद पटेल ने कार पर सवार होकर लोगों का आभार व्यक्त किया। जनता को धन्यवाद देते हुए गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि यह चुनाव विकसित भारत का चुनाव था। मोदी के नेतृत्व में भाजपा के लाखों-लाख कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ऐसे परिणाम सामने आए हैं। हम करीब डेढ़ लाख वोटों से जीते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के हजारों कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर नीचे तक गए। परिणाम यह रहा कि हम चुनाव जीते। बता दें कि भाजपा के गजेंद्र पटेल का मुकाबला कांग्रेस के पोरलाल खरते से था। इस सीट पर कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। जीत के बाद खरगोन में सांसद पटेल ने कार पर सवार होकर लोगों का आभार व्यक्त किया। चुनाव जीतने के बाद भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि यह चुनाव विकसित भारत का चुनाव था। मोदी के नेतृत्व में भाजपा के लाखों-लाख कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ऐसे परिणाम सामने आए हैं। हम करीब डेढ़ लाख वोटों से जीते हैं। भाजपा के हजारों कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर नीचे तक गए। परिणाम यह रहा कि हम चुनाव जीते। खरगोन से दिनेश गीते की रिपोर्ट।
2009 से भाजपा का गढ़ बनी खरगोन सीट
खरगोन सीट परिसीमन के बाद 2009 में अस्तित्व में आई है। तब से 2019 तक तीन बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। बीते दो चुनाव में भाजपा ने दो से ढाई लाख मतों से प्रचंड जीत दर्ज की है। इस बार भाजपा ने मौजूदा सांसद को फिर मौका दिया, तो कांग्रेस ने प्रत्याशी बदलने की प्रथा जारी रखी।वहीं, 2019 चुनाव की तर्ज पर इस बार भी गैर राजनीतिक व नए चेहरे पर दांव लगाया है। भाजपा पूरे चुनाव में पीएम मोदी के मुखौटे और राम मंदिर के भरोसे जीत के प्रति आश्वस्त रही है, तो कांग्रेस ने बदलाव की बयार और संविधान बचाने के लिए मतदाताओं के बीच पहुंची है। बीते छह माह पूर्व हुए चुनाव में लोकसभा की 8 में से कांग्रेस ने 5, तो भाजपा ने 3 पर जीत दर्ज की थी।