मुख्य खबरेसेंधवा

खरगोन; श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के महाकुंभ में जुटे पांच हजार से अधिक समाजजन,”प्रचोदयात” पत्रिका का हुआ विमोचन, युवाओं ने दिया जीवन साथी ढूंढने के लिए परिचय

खरगोन। श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज का महाकुंभ रविवार को शहर के गौरीधाम स्थित देवयानी विश्रांति गृह में आयोजित हुआ। जिसमें जिले सहित प्रदेश और देशभर के समाज जन एकत्रित हुए। आयोजन में समाज की पत्रिका “प्रचोदयात” का विमोचन भी किया गया। युवाओं ने जीवन साथी ढूंढने के लिए मंच से परिचय भी दिया।
समाज के प्रांताध्यक्ष और पूर्व विधायक रवि जोशी ने कहा कि ये समाज का 51वा आयोजन है। पिछले कई वर्षों से हम 50 सामाजिक आयोजन कर चुके है। इस दौरान समाज ने बहुत प्रगति की है। उज्जैन में हमारे समाज की धर्मशाला मंगलनाथ मंदिर के सामने पांच बीघा जमीन पर बनने जा रही है। खरगोन में भी नए स्थान पर जमीन का चयन कर लिया गया है।मै आपसे वादा करता हूं कि आगामी बड़ा आयोजन समाज की नई धर्मशाला में होगा। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से इंदौर के जे पी नाइक को समाज का प्रदेश अध्यक्ष और मितेश रावल को युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
आयोजन में आए मुख्य अतिथि
केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रकाश चौबे ,डॉक्टर शरद पंडित,मंजुलता मंडलोई,हेमंत पंडित,पीथमपुर सी एम ओ निशिकांत शुक्ला, एल डी पंडित, शरद सराफ,अजय मंडलोई,विवेक रावल, अनूप जोशी, सचिन जोशी,ठीकरी से शैलेश चौबे, आशीष जोशी,चंद्रशेखर नाइक,गणेश रावल, सी के पाठक ने भी संबोधित किया।
समाज अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने बताया कि आयोजन की शुरुआत भगवान परशुराम,महालक्ष्मी माता और पंडित मदन मोहन मालवीय के पूजन के साथ हुईं। स्वस्ति वाचन स्वप्निल पंड्या और मनोज चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम का संचालन कृपाली शर्मा,अर्पिता जोशी,सोनाली मंडलोई और राजेश मंडलोई ने किया। आभार प्रकाश मंडलोई ने माना। आयोजन को सफल बनाने में डॉक्टर आर सरकानूनगो,बबलू जोशी,अंकित रावल,अंशुल पंडित,सुयश पंडित,डॉक्टर अपूर्व जोशी,प्रवेश जोशी,कुलदीप जोशी,अंकित पंडित,अक्षय तिवारी,अनुराग पंडित,अनूप तिवारी,आशीष पंडित आदि का विशेष सहयोग रहा।
*दो सौ से अधिक युवाओं की जानकारी प्रकाशित*
पत्रिका प्रचोदयात के सम्पादक शैलेन्द्र जोशी,धर्मेंद्र सराफ और अशोक जोशी ने बताया कि 200 से अधिक विवाह योग्य युवक,युवतियों की जानकारी पत्रिका में प्रकाशित की गई है। इसके अलावा 100 के करीब युवाओं और उनके अभिभावकों ने मंच से अपना परिचय दिया।
*इनका हुआ सम्मान*
कार्यक्रम में सामाजिक आयोजनों में हमेशा सक्रीय रहने के लिए राधेश्याम जोशी,सुरेश मंडलोई,निर्मला मंडलोई,स्वधा पंडित,मधुसूदन दुबे,शरद रावत,मनोज पुरोहित,चंचला कानूनगो,वरुण जोशी,जितेंद्र जोशी,इंदिरा मंडलोई,अंकित पंड्या का सम्मान किया गया।
*स्वच्छ थाली और नो प्लास्टिक अभियान चलाया*
समाज के कोषाध्यक्ष ललित शुक्ला ने बताया कि आयोजन में स्वच्छ थाली और नो प्लास्टिक अभियान प्रमुखता से चलाया गया। महिलाओं की टीम जूठन पात्र के पास मौजूद रही जो थाली में अन्न नुकसान करने वालों को टोक रही थी। ताकि कोई भी अन्न का नुकसान नहीं करे। साथ ही पीने के पानी के लिए तांबे और स्टील के लोटो का प्रयोग किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!