बड़वानी
खेतिया; प्रियंका डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी उपाधि से सम्मानित

खेतिया से राजेश नाहर की रिपोर्ट।
डॉ प्रियंका सोलंकी पति श्री प्रकाश पंडित सोलंकी (सहायक प्राध्यापक) निवासी पानसेमल एवं किशन चेतराम येशीकर निवासी खेतिया की सुपुत्री को मध्यप्रदेश के मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी भोपाल द्वारा अनुसूचित जनजाति की उच्च शिक्षित किशोरियों के पारंपरिक परिधानों में वर्तमान फैशन का तुलनात्मक अध्ययन विषय पर पीएचडी उपाधि प्रदान की गई। इस उपलब्धि के साथ प्रियंका अब डॉ प्रियंका हो गई है। प्रियंका की इस उपलब्धि पर परिवार के सभी सदस्यों ,समाजजनों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।