सेंधवा; कपास की फसल के बीच अवैध गांजा खेती पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

-एसपी व एसडीओपी के मार्गदर्शन में वरला पुलिस की कार्रवाई। गांजे के 67 पौधे जब्त।
सेंधवा। रमन बोरखड़े। सेंधवा अंचल की वरला पुलिस ने कपास के बीच अवैध रूप से गांजा खेती पकड़ी है। वहीं गांजा खेती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 53 किलो वजन के गांजे के कुल 67 पौधे जब्त किए है। वरला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से गांजा खेती की सूचना मिली। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना वरला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम देवली बड फल्या स्थित खेत में दबिश दी गई। यहां आरोपी किरता पिता अदलिया किराडे, उम्र 48 वर्ष के खेत में बने घर के पास और कपास की फसल के बीच गांजे के 67 पौधे लहलहा रहे थे। जिन्हें जब्त किया गया। इन पौधों का कुल वजन 53 किलोग्राम था। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजा पौधों की कीमत दो लाख 65 हजार रूपए है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

इनका रहा योगदान-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी वरला निरी. सौरभ बाथम, सउनि महेन्द्रसिंह चौहान, सउनि मेहताबसिंह चौहान, सउनि विनोद मीणा, सउनि हेमराज वर्मा, सउनि बलीराम पाटीदार, म.आर. 673 रेखा पाण्डेय, आर. 175 राहुल सोलंकी, आर. 486 मनोज, आर. 145 भेरूसिंह, आर. 604 नवीन, आर. 606 मोहन, आर. 655 आत्माराम कि सराहनीय भूमिका रही।