खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। सीएम राइज शासकीय कन्या शाला विद्यालय में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता हुई आयोजित….

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह सीएम राइज शासकीय कन्या शाला विद्यालय में गुरुवार को विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्विज कार्यक्रम संयोजक विशाल सिंह चौहान ने बताया कि छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य हंसा कानूड़े, डीएस चौहान, अनूप अत्रे ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इस दौरान कानूड़े ने कहा कि छात्राओं के मार्ग दर्शन के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

इससे छात्रों की विषयों पर पकड़ मजबूत होती है। उप प्राचार्य निर्मल चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा 11 से 12 तक के चार ग्रुप बनाए गए।

प्रतियोगिता संचालित करने में विषय विशेषज्ञ नवीन मिश्रा, राधिका बिरला, सतविंदर सिंह भाटिया, अंकित बर्वे, नागभूषण शर्मा, बलिराम पटेल, राहुल बिरला, सत्यम बर्वे, ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका जितेंद्र चौरे एवं प्रताप सिंह ठाकुर ने निभाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!